लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज नए प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप दोनों की डेटिंग के लिए सहमति भी बहुत जल्दी बन सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दोबारा सोचें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आखिरकार आपका प्यार आपके बिगड़े मिजाज को खुशमिजाज बना ही देगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। अपने रिश्तों में यह आपके रिश्तों की गरमाहट का अच्छा सूचक है, इसे प्रकट करने से ना हिचकिचाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कुछ कहने से पहले भली प्रकार सोच लें व अपने साथी की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका कोई नया प्रेम संबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है।