आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता आपके कामो में आपका पूरा सहयोग देंगे और उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।