Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा सिर उठा सकता है।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से आप कुछ पुरानी बातों को निकलवाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।