कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और पौष्टिक भोजन करें। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आज वह कर सकते है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से आप संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं।