कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है और घर परिवार में रिश्तों में सहजता रहेगी। आपका किसी विशेष व्यक्ति के प्रति झुकाव रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को आपकी बात अच्छी नहीं लगेगी। कार्यक्षेत्र में आप आंख बंद करके कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई भारी गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।