मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी। किसी नीति -नियमों का पालन करेंगे। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोग भी हैरान रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।