फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों लोग आपके काम और विचारों की सराहना करेंगे, पढ़ें आज का राशिफल

Fri, 29 May 2026 05:23 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। लोग आपके काम और विचारों की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा।
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग अलग सोच रखने वाले, रचनात्मक और भविष्य को लेकर सजग होते हैं। इन्हें नए विचार, तकनीक और बदलाव बेहद पसंद होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं, जबकि कुछ मान्यताओं में राहु का भी प्रभाव बताया जाता है। ये समाज के लिए कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं और अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करते हैं। ये स्वतंत्रता पसंद होते हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहते हैं। दोस्ती में ये वफादार होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते। आज का राशिफल

विज्ञापन

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। लोग आपके काम और विचारों की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। 
अगर दिल में किसी के लिए प्यार है, तो आज अपनी भावनाएं जाहिर करने का सही समय हो सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, हालांकि कुछ जरूरी खर्च थोड़ी चिंता बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


Shul Yog 2026 Astrology: 14 जून से इन राशियों पर भारी पड़ सकता है शूल योग, करियर और धन में सावधानी जरूरी
विज्ञापन


कर्क में गुरु लाएंगे प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़, तूफान के साथ दुनिया में विवाद और मंदी का खतरा, पढ़ें राशि पर प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें