Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
विज्ञापन
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।