कुंभ
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने कामों में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। आप व्यापार में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।