मकर
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी बात का नुकसान कर सकता है। किसी अप्रिय व्यक्ति से मिलकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। आपका कोई विरोधी आपका मित्र बन सकता है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।