कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपका कार्य करने में भी मन कम लगेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह परेशान रहेंगे। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है।