कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ नए कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। धन से संबंधित कामों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके लाभ में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी गति प्रभावित रहेगी। आप विभिन्न योजनाओं पर पूरा जोर देंगे। व्यवसाय में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर चलें।