मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन उधार लेने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने धन उधार लिया, तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सभी की भावनाओं का सम्मान करें। घर परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी पुराने बजट को लेकर समस्या हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।