कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आपस में लड़कर भी नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिसके लिए आप परेशान थे। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई समस्या हो सकती है, जिसके समाधान के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। माता जी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।