वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप की राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आशा की कोई किरण नजर आएगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई कार्य सौंपा जाए, तो आपको उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी प्रिय मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।