फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी, पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल

Wed, 18 Nov 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आर्थिक मामलों में मजबूती महसूस हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति को सहारा मिलेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आर्थिक मामलों में मजबूती महसूस हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति को सहारा मिलेगा। कारोबार में किए गए नए बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं और कामकाज को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी की पदोन्नति या करियर में प्रगति से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

उनकी सफलता से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। आपकी अपनी मेहनत भी रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रह सकता है। किसी पूजा-पाठ या शुभ आयोजन की संभावना है, जिसमें रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आर्थिक और पारिवारिक दोनों ही मामलों में संतोषजनक स्थिति बन सकती है। मिले हुए अवसरों का लाभ उठाएं और अपनी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन


नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, समझदारी से काम लें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें