Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन पर सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन पर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर चलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक मामलों में भी आप सहज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।