कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य होने की वजह से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप सभी के साथ आदर सत्कार बनाए रखें और आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपकी धन-संपत्ति बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।