मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से यदि कुछ बाद विवाद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपका कोई पुराना लेन देन चुकता हो सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।