कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी और किसी काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें उनकी बात को समझने की कोशिश करें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।