मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को आप समय से पहले पूरा करके देंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।