कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपके काम पूरे होंगे। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई भी अवसर मिले, तो आप उससे चूके नहीं। किसी की कहीसुनी बातों में आने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई परिजन आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।