मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन जल्दबाजी में किसी फैसले को लेने से बचने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको कुछ योजनाओं से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ नए लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा। नौकरी कर रहे लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ने से वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें आसानी से निभा पायेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा ।