कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा क्योंकि आपके विरोधी आपके साथ मित्रता रखकर परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को किया है,तो उसमें आपको पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें अभी किसी और नए कार्य में हाथ नहीं डालना है,नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई मनपसंद कार्य पूरा होगा।