मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यो में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है नहीं तो आपके कुछ व्यवसाय संबंधित कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे,लेकिन आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वादा किया था,तो आपको पूरा करना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।