मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है। यदि उनको बाहर से कोई नौकरी का ऑफर आये, तो आपको उसमें भेजना बेहतर रहेगा। कई प्रकार के कार्य एक साथ हटाने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान लगाना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आप अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।