Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।