कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। यदि आपने किसी से अपने मन में चल रहे विचारों को बताया,तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं और आप अपनी मीठी वाणी से ही कार्यक्षेत्र में जूनियर्स से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी साथी का पड़ोसी द्वारा कोई बात आपको अचानक से पता चले,तो आपको उसमें गुस्सा करने से बचना होगा,बस नियंत्रण बनाए रखना होगा,नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप घर में रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।