मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आपको नौकरी में किसी अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। घर में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण परिवार में खुशियां रहेगी और लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा,लेकिन दांपत्य जीवन आज थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। यदि आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं,तो पोस्ट आफिस व बैंक आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।