कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और किसी बात को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में कोई समझौता करना पड़ सकता है। आपके बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बौझ डालेंगे, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।