मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पुण्य कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने खान-पान और जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, तभी आप पेट संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लायेंगे।