कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको यदि अपने कामों में कुछ उलझनें आ रही है, तो आपको उन्हें दूर करने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।