कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है और आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से भेंट होगी और आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं।