मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको विदेशों से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको अपने जल्दबाजी के कामों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं और कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।