कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई डील यदि अटक रही थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन उसमें आपको अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।