मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। यदि कोई सरकारी मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के बीच यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होंगे। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। माता-पिता से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।