कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जो आपको कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है,क्योंकि उनकी कोई बड़ी डील लटक सकती है,जो उनकी परेशानी का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में नोकझोंक होती रहेगी,लेकिन रिश्तों में परस्पर प्रेम रहेगा।