कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है,जिसके कारण आपको चिंता रहेगी,लेकिन आपको दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके ऊपर आ सकता है। यदि आपका कोई पुराना रोग था,तो वह भी आपके कुछ कष्ट बढ़ा सकता है। आय में अनिश्चितता बनी रहेगी और परिवार के किसी सदस्य द्वारा अच्छे-अच्छे कार्य को करने से आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्च आएंगे,जो आपको मजबूरी में करने होंगे।