कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। लेनदेन के मामलों में आप ढील ना दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी काम में उसके नीति व नियमों को पढ़कर ही आप आगे बढ़ें। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा।