कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयास रंग लाएंगे।