मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। श्रेष्ठकार्य को आप गति देंगे। कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।