कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी योजना में धन लगाया था तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। जीवनसाथी को यदि आप किसी बात को समझाएंगे, तो वह आप -पर विश्वास अवश्य करेंगे।