कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण उन्हें किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी। आपके किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।