कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी संपत्ति संबंधित काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा,नहीं तो आपका यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आप भावुक होकर लोगों की मदद करेंगे,तो लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे। आपका कोई धन संबंधित फैसला आपको सोच विचार में लेना होगा। आप परिवार में अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी संतान व जीवनसाथी को लेकर कहीं मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन सोचे हुए काम को पूरा करने वाली और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के कारण आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप रोजी-रोजगार या फिर अपने तबादले की राह ताक रहे हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।