फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Horoscope Today: आज का कुंभ राशिफल 01 अक्तूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूमि-भवन से जुड़े मामलों के कारण आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप रोजी-रोजगार या फिर अपने तबादले की राह ताक रहे हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
विज्ञापन

आज आपको किसी संपत्ति संबंधित काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा,नहीं तो आपका यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आप भावुक होकर लोगों की मदद करेंगे,तो लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे। आपका कोई धन संबंधित फैसला आपको सोच विचार में लेना होगा। आप परिवार में अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी संतान व जीवनसाथी को लेकर कहीं मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन सोचे हुए काम को पूरा करने वाली और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के कारण आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप रोजी-रोजगार या फिर अपने तबादले की राह ताक रहे हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें