कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। निजी रिश्तो में आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।