आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।
संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।