फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वाले छोटी बातों पर विवाद से बचें, पढ़ें आज का राशिफल

Fri, 21 Aug 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Kark Rashifal: आज कर्क राशि के जातकों का दिन मानसिक उलझनों, कामकाज की चुनौतियों और रिश्तों में संयम की मांग कर सकता है। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस में रह सकता है, जिसकी वजह से किसी निर्णय पर पहुंचने में समय लगेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज कर्क राशि के जातकों का दिन मानसिक उलझनों, कामकाज की चुनौतियों और रिश्तों में संयम की मांग कर सकता है। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस में रह सकता है, जिसकी वजह से किसी निर्णय पर पहुंचने में समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां पूरी तरह आसान नहीं रहेंगी, लेकिन धैर्य और सूझबूझ से काम लेने पर आप मुश्किल हालात को संभालने में सफल हो सकते हैं। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय हर पहलू पर विचार करें। सरकारी काम या किसी प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

दस्तावेजों और जरूरी प्रक्रियाओं को ध्यान से पूरा करें और किसी काम को जल्दी निपटाने के चक्कर में गलती करने से बचें। काम में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में छोटी-सी बात बहस का कारण बन सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है और पार्टनर से भावनात्मक राहत मिलने की संभावना है। परिवार में मां की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। उनकी तबीयत को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम और शांत वातावरण में समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
करियर: चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।
सरकारी काम: प्रक्रिया में देरी हो सकती है, जल्दबाजी न करें।
दांपत्य जीवन: छोटी बात पर विवाद से बचें।
प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक राहत मिल सकती है।
परिवार: मां की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
यात्रा: सफर के योग हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें।

 


Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

Kark Rashifal August 2026: कर्क राशि वालों को अधिक प्रयास और लगन से करना होगा काम, पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें