मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ छल कर सकता है,जिसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके पहचानना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा। आपके किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।