मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करने की सोचेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।